महराजगंज : रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, अवैध संबंध बनाने से किया मना तो भतीजे ने की हत्या

By: Ankur Sun, 31 Jan 2021 6:11:03

महराजगंज : रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, अवैध संबंध बनाने से किया मना तो भतीजे ने की हत्या

रविवार को पुलिस ने शशिकला हत्याकांड का खुलासा किया जिसकी सच्चाई रिश्तों को शर्मसार करने वाली हैं। यहां चाची ने अवैध संबंध बनाने से मना किया तो भतीजे ने उनकी हत्या कर डाली। आरोपी भतीजे के कबूलनामे ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। चाची ने अवैध संबंध बनाने से मना किया तो भतीजे से योजना बनाकर उसे हमेशा के लिए ठिकाने लगा दिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रिश्ते में चाची से उसके संबंध थे। करीब एक साल से अधिक संबंध बेहतर ढ़ंग से चला लेकिन इन दिनों उसने विरोध करना शुरू किया। इस बीच बात करने से भी कतराने लगी। इसके बाद एक योजना बनाई।

उसे गहने देने का झांसा दिया। 28 जनवरी की रात को उसे सरसों के खेत में सोने की चेन देने के लिए बुलाया तो वह मान गई। रात में वह आई तो उससे बोला कि 'आंख बंद करो, सोने की चेन लाया हूं।' जब उसने आंख बंद किया तो गडासे से गला काट दिया। वह छटपटा कर जमीन पर गिरी और तड़प कर दम तोड़ दी। इसके बाद वह घर आ गया।

डॉग स्क्वाड की मदद से मिली कामयाबी

एसपी प्रदीप गुप्ता ने रविवार को कार्यालय कक्ष में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी को दुर्गा मंदिर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुरू से ही इस घटना को लेकर गंभीरता बरती। शुरूआती जांच में किसी अपने के होने का शक हुआ तो पुलिस टीम उसी दिशा में तेजी से काम की। डॉग स्क्वाड की मदद ली गई।

इससे आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली। आसपास पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी को शक के आधार पर पकड़ गया तो पूछताछ के दौरान उसने पूरी कहानी बताई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त गडासा एवं खून से सना कपड़ा भी बरामद हो गया है। पुलिस टीम ने 48 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा करने में कामयाब रही।

ये भी पढ़े :

# सरोजनीनगर : पेड से लटका मिला व्यापारी का शव, घटना से मची सनसनी

# गोरखपुर : एसटीएफ ने गिरफ्तार किया एक सॉल्वर, CTET में दे रहा था किसी ओर की जगह परीक्षा

# पंजाब : मंदिर के अंदर हुई फायरिंग, पुजारी और एक युवती घायल

# जम्मू कश्मीर : रिश्वत आरोपी के तीन ठिकानों पर ESIC का छापा, बरामद हुए लाखों रुपए

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com